खाटूश्याम मंदिर के कपाट आज रहेंगे बंद, अब इस दिन खुलेंगे द्वार; पढ़े जरुरी अपडेट

चंडीगढ़ | अगर आप खाटूश्याम मंदिर जा रहे हो तो आपके लिए ये खबर काम की है. ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के कारण सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर के कपाट 13 घंटे 45 मिनट तक बंद रहेंगे. बता दे अब दर्शन 29 अक्टूबर को ही हो सकेंगे. ऐसे में समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

khatu shyam ji

मंदिर कमेटी ने जारी किए आदेश

आदेश जारी करते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह चौहान ने कहा है कि 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट दोपहर 3:30 बजे बंद होंगे और 29 अक्टूबर को सुबह 5:15 बजे खुलेंगे. ऐसे में श्रद्धालु इसके बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे.

सभी मान्यता होती है पूरी

कहा जाता है कि श्याम बाबा से जो भी भक्त मांगता है वह उसे लाखों गुना होकर देते हैं, यही कारण है कि खाटू श्याम को लखदातार के नाम से जाना जाता है. हिन्दू धर्म के अनुसार, खाटू श्याम को कलियुग में कृष्ण का अवतार माना जाता है. राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर भारत में भगवान कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. खाटू श्याम जी कलयुग के सबसे प्रसिद्ध देवता माने जाते हैं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

ऐसे पहुंचे खाटू श्याम

खाटू श्याम मंदिर जयपुर से 80 किमी दूर खाटू गांव में मौजूद है. खाटू श्याम जी पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन रींगस है. जहां से बाबा के मंदिर की दूरी 18.5 किमी है. रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद आप टैक्सी या जीप से मंदिर तक जा सकते हैं. यदि आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो निकटतम हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है. यहां से मंदिर की दूरी 95 किमी है. अगर आप दिल्ली से सड़क मार्ग से खाटू श्याम मंदिर जा रहे हैं तो आपको पहुंचने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.