BiggBoss Season 17: ऐश्वर्या और विक्की जैन में हुई जमकर लड़ाई, ऐश्वर्या ने विक्की को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क | बिग बॉस (BiggBoss Season 17) सीजन 17 की शुरुआत हो चुकी है, बिग बॉस सीजन- 17  का अबकी बार का वीकेंड के वार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. शो में जहां एक तरफ ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ की एंट्री हुई. जिसकी वजह से अभिषेक और ईशा के बीच खूब तांडव देखने को मिला. समर्थ की अभिषेक के साथ लड़ाई हुई और ईशा से भी काफी बहस देखने को मिली.

Bigboss 17

अब अगले एपिसोड में भी आपको जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है. आप देखेंगे कि इस एपीसोड में विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है.

बिग बॉस सीजन 17 में देखने को मिल रहा जबरदस्त हंगामा

मेकर्स की तरफ से जारी किया गया नया प्रोमो भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि विकी ने ऐश्वर्या के पति नील पर कुछ कमेंट कर दिए थे. आप देख सकते हैं कि विक्की जैन नील से कहते हैं कि तूने डेटिंग के टाइम पर बोल दिया था कि ऐसे करते हुए अच्छी लगती है. नील कहता है कि डेटिंग तो की ही नहीं, हमने तो सीधा शादी की थी.

इस बात को लेकर विक्की जैन खूब मजाक उड़ाते हैं जिस पर ऐश्वर्या को गुस्सा आ जाता है और वह वहां से उठकर चली जाती है. इन सबके बावजूद भी विक्की बाज नहीं आते और वह नील के साथ मिलकर हंसी मजाक करते रहते हैं फिर ऐश्वर्या को गुस्सा आ जाता है.

विक्की जैन पर भड़की ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या विकी को कहती है कि जब अपने घर कांच के हो, तो दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेकने चाहिए. बाद में अंकिता लोखंडे भी सुशांत राजपूत का नाम लिए बिना उनके रिश्ते के बारे में बात करना शुरू कर देती है. अंकिता बताती है कि सुशांत के जाने से वह और उनका पूरा परिवार पूरी तरह से टूट गया था. वह शो की शुरुआत से ही सुशांत को डेट कर रही थी और तकरीबन उनका रिश्ता 7 साल तक चला था. अंकिता ने सुशांत की मौत के बाद खुद को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी बात की. अंकित ने बताया कि उन्हें सुशांत की आंखों में दिख गया था कि अब उनका प्यार खत्म हो चुका है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.