आज 1 नवंबर से हुए ये 5 बड़े बदलाव, जीएसटी- शेयर बाजार से लेकर हर सेक्टर प्रभावित; पढ़े जरुरी पॉइंट्स

नई दिल्ली | हर माह की पहली तारीख को देश में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं. आज पहली नवंबर है ऐसे में कई बदलाव हो रहे हैं. ये बदलाव आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हैं. आज महीने के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से बड़ा झटका लगा है. इसके साथ ही कई अन्य बदलाव भी हुए हैं. आईए जानते हैं क्या बदलाव हुए हैं…

rules

पहला बदलाव जीएसटी को लेकर

महीने की शुरुआत में पहला बदलाव जीएसटी को लेकर है. राष्ट्रीय सूचना केंद्र के मुताबिक, 1 नवंबर से 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कारोबार करने वालों को 30 दिनों के भीतर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना होगा. सरकार ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी, जो आज से लागू हो गई है.

दूसरा बदलाव शेयर बाजार के निवेशकों को लेकर

दूसरा बदलाव भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए है. शेयर स्टॉक एक्सचेंज ने पिछले महीने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में लेनदेन पर शुल्क बढ़ा दिया है. इसका सीधा असर निवेशकों पर पड़ने वाला है. आज से निवेशकों को लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

ईपीओ में भी होने जा रहा बदलाव

यूरोपीय पेटेंट कार्यालय में भी बदलाव होने जा रहा है. ईपीओ का 10 दिन का नियम आज से खत्म हो जाएगा. ईपीओ नियमों के अनुसार, एजेंसी द्वारा जारी किसी भी संचार को उस तारीख के 10 दिन बाद अधिसूचित माना जाता है. ईपीओ के डिजिटल परिवर्तन परियोजना के ढांचे में यह अब 1 नवंबर 2023 से लागू नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

लैपटॉप के आयात पर ये होगा आगे

लैपटॉप के आयात पर सरकार ने 30 अक्टूबर तक की डेडलाइन दी थी. इससे पहले सरकार ने एचएसएन 8741 श्रेणी के तहत आने वाले लैपटॉप टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के आयात पर छूट दी थी. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि केंद्र आयात प्रतिबंध लगाने पर दोबारा विचार कर सकता है.

ईंधन की कीमत में हो रही बढ़ोतरी रुकी

एयर टर्बाइन ईंधन की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी रुक गई है. आज से ओएमसी ने एयर टरबाइन ईंधन की कीमत 1074 रुपये प्रति किलोलीटर कम कर दी है. बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.