अंबाला: यूपी- बिहार जाने वाले यात्रियों की बल्ले- बल्ले, इस दिन से चलेंगी विशेष ट्रेनें; पढ़ें समय सारणी

अंबाला | यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरहिंद से सहरसा और सहरसा से अंबाला कैंट के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों का स्टॉपेज अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा. दरअसल, त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने रेल यातायात को और अधिक सुविधाजनक बनाने का निर्णय लिया है.

RAIL TRAIN

ट्रेन सरहिंद से होगी रवाना

रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक ट्रेन संख्या 04526, 04525 सरहिंद और सहरसा के बीच चलेगी. ये ट्रेनें 8 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेंगी. ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद से सुबह 11.25 बजे रवाना होगी. 11.44 बजे राजपुरा जंक्शन पहुंचेगी, फिर 12.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

सहरसा पहुंचने का समय

अंबाला कैंट में 5 मिनट रुकने के बाद 12.20 बजे दोबारा चलेगी और 13.05 बजे यमुनानगर- जगाधरी जंक्शन पहुंचेगी. यह 13.07 बजे यमुनानगर- जगाधरी जंक्शन से रवाना होगी और फिर 13.35 बजे सहारनपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

ये रहेंगे स्टापेज

यह ट्रेन सहारनपुर से सहरसा के बीच मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, लासवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04528 एवं 04527 उक्त रूट पर 9 से 20 नवंबर तक उक्त स्टेशनों से होकर चलेगी. मौजूदा समय में भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.