हरियाणा में यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 5 फरवरी तक रद्द रहेगी भिवानी- मथुरा रेलसेवा

भिवानी | हरियाणा में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. खासकर कृष्ण नगरी मथुरा जाने के इच्छुक लोगों के लिए यह खबर और भी निराशाजनक रहने वाली है. बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है जिसके चलते मथुरा- भिवानी रेलसेवा 5 फरवरी तक रद्द कर दी गई है.

RAIL TRAIN

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि ट्रेन नंबर 14726 मथुरा- भिवानी रेलसेवा 6 फरवरी तक बंद रहेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 14725 भिवानी- मथुरा रेलसेवा 27 नवंबर से 5 फरवरी तक भिवानी से संचालित होकर गोवर्धन तक सफर करेगी. मतलब ये ट्रेन गोवर्धन- मथुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14726 मथुरा- भिवानी रेलसेवा 27 नवंबर से 5 फरवरी तक मथुरा की बजाय गोवर्धन से रवाना होगी. ये रेलसेवा मथुरा- गोवर्धन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. उन्होंने बताया कि कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और इस संबंध में जो भी नई जानकारी सामने आती हैं तो यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.