शादियों के सीजन को लेकर हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बसों की बुकिंग, इतना लगेगा रेट

चंडीगढ़ | शादियों के सीजन को लेकर हरियाणा रोडवेज ने बसों की बुकिंग शुरू कर दी है. जिसके लिए अलग- अलग स्लैब तैयार किए गए हैं. हालांकि, बस बुक करने वाले व्यक्ति को कम- से- कम 160 किलोमीटर का किराया वहन करना होगा. इस योजना के तहत, अब तक 5 रोडवेज बसें बुक हो चुकी हैं. उम्मीद है कि आने वाले समय में बुकिंग की संख्या और बढ़ेगी. रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से जहां आम जनता को सस्ती दरों पर बसें उपलब्ध होंगी. वहीं, रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी.

Haryana Roadways Bus

किलोमीटर के हिसाब से किया स्लैब तैयार

रोडवेज बसों की बुकिंग के लिए विभाग ने किलोमीटर के हिसाब से स्लैब तैयार किया है, जिसके लिए अलग- अलग दरें तय की गई हैं. जिसके तहत, बस बुक करने वालों को कम से कम 160 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया वहन करना होगा. विभाग ने इसके लिए 55 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की है. इसके अलावा, 200, 250 और 350 किलोमीटर के स्लैब तैयार किए गए हैं. उसी हिसाब से बसें बुक की जाएंगी. लोग पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के लिए बसें बुक कराने के लिए रोडवेज विभाग में पहुंचने लगे हैं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

रोडवेज विभाग से लोग कर रहे संपर्क

आपको बता दें कि देवोत्थान एकादशी की शुरुआत के साथ ही शहनाई की गूंज सुनाई देने लगी है. आगामी महीनों में बड़ी संख्या में विवाह के शुभ अवसर हैं. बारात ले जाने के लिए बसों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में लोगों के लिए रोडवेज बसें एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी हैं. रोडवेज विभाग द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोग दूरदराज के इलाकों में बारात ले जाने के लिए रोडवेज विभाग से संपर्क भी करने लगे हैं.

सोनीपत डिपो के जीएम ने कही ये बात

शादी समारोहों के लिए रोडवेज बसें लेने के लिए विभाग के पास बुकिंग आ रही है. अब तक पांच बसें बुक हो चुकी हैं, आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है. डिपो में आई नई बसें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं- ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.