हरियाणा के इस जिले में भारी ओलावृष्टि से दिखा शिमला- मनाली जैसा नजारा, किसानों की फसलें हुई चौपट

करनाल | हरियाणा के कई जिलों में वीरवार को गरज- चमक और तेज हवा के साथ जोरदार बरसात हुई है. वहीं, कुछ जगहों से बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबर भी सामने आई है. कुछ ऐसा ही नजारा करनाल जिले के कई गांवों में देखने को मिला, जहां ओलावृष्टि से सड़क के किनारे और खेतों में बर्फ की परतें जम गईं. ओलावृष्टि से जहां शिमला- मनाली जैसा नजारा देखने को मिला तो वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Hailstrome

इन गांवों में अधिक नुकसान

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से करनाल जिले के गांवों राजेपुर, उमरपुर, लबकरी, करतारपुर, तूसंग, गढ़ी बीरबल और इस्लामनगर में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है. इन गांवों में वीरवार की शाम बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है.

इन गांवों के किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों एवं सब्जी की फसलों पर देखने पर मिला है जोकि पूर्णत: बर्बाद हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत और मुश्किलों से फसल तैयार होती है और कुदरत की मार से एक झटके में सबकुछ बर्बाद हो जाता है जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मुआवजा राशि की मांग

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने सरकार से उचित गिरदावरी की मांग कर मुआवजा राशि देने की अपील की है ताकि वे अगली फसल की बिजाई कर सकें. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि तुरंत ही इस बारे में प्रशासन व सरकार को ध्यान देकर किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.