हरियाणा रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब नहीं खैर, ये खास प्लान तैयार

चंडीगढ़ । आने वाले 5 दिन हरियाणा रोडवेज में बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों को भारी पड़ सकते हैं. आने वाले 5 दिन कंडक्टरों को भी ड्यूटी टाइम में वर्दी पहननी  जरूरी होगी. अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ विभाग द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Haryana Roadways

3 मार्च तक हरियाणा रोडवेज बसों में चलाया जाएगा चेकिंग अभियान 

विभिन्न विभाग के निदेशालय ने अपनी सभी डिपो महाप्रबंधक को 3 मार्च तक बसों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए है. इस अभियान के तहत सभी महाप्रबंधकों को 3 मार्च तक बसों में चेकिंग अभियान के तहत टिकट की चेकिंग, परिचालक की वर्दी और रिसिप्ट बुक की चेकिंग कर रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजनी होगी. विभाग के मुख्यालय में कई तरह की शिकायतें पहुंच रही है. जिसको देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है. अब विभिन्न रूटों पर चेकिंग टीम निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाही भी करेगी. इसमें परिचालकों पर भी गाज गिर सकती है. अगर वह ड्यूटी टाइम में किसी भी तरह की लापरवाही बरतते हुए नजर आए, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

यात्रियों से वसूला गया ₹35000 का जुर्माना 

इस चेकिंग अभियान के तहत थी, विभिन्न बस डिपो पर 25 और 26 तारीख को 440 बसों को चेक किया गया. इन बसों में 700 यात्री ऐसे मिले जो बिना टिकट के सफर कर रहे थे. जिन से करीब ₹35000 का जुर्माना भी वसूला गया है. इसी संबंध में जींद डिपो के महाप्रबंधक विजेंद्र हुड्डा ने जानकारी दी और कहा कि मुख्यालय के आदेशों पर बसों की चेकिंग की जा रही है. पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में भेजी जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.