सोनीपत में दरिंदगी की हदें पार, 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना सोनीपत जिले के राई क्षेत्र की बताई जा रही है. दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 40 साल है. दुष्कर्म आरोपी बच्ची का पड़ोसी है. बच्ची का परिवार व आरोपी पड़ोसी दोनों किराये के मकान में वहां रहते थे. बच्ची के माता-पिता उस समय किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Rape
सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आस पास के लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया . फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल चेकअप करवाकर अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई है। आरोपी पर पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.नेशनल क्राइम ब्यूरो रिकॉर्ड के अनुसार रेप के दर्ज मामलों में हर चौथा विक्टिम नाबालिग है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.