सिरसा के मनदीप सिंह पर मेहरबान हुई किस्मत, एक झटके में जीते 50 लाख रुपये

सिरसा | किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता। कई बार लोग सालों तक मेहनत करने के बाद भी बड़ी रकम नहीं जोड़ पाते, तो किसी को अचानक लाखों रुपये का इनाम मिल जाता है। हरियाणा के सिरसा जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक ग्रामीण की लॉटरी में 50 लाख रुपये का इनाम निकला है। जी हां, इस खबर से उसकी फैमली में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आइए विस्तार से पढ़ते हैं…

Mandeep Singh Lottery Sirsa

सिरसा जिले की रानियां तहसील के गांव सुल्तानपुरिया निवासी मनदीप सिंह ने लॉटरी में 50 लाख रुपये जीते हैं। हालांकि, इनाम निकलने के बाद शुरुआत में लॉटरी सेंटर को विजेता का पता नहीं चल पाया था।

वीडियो किया वायरल

लॉटरी सेंटर के संचालक ने विजेता तक जानकारी पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसके लिए एक वीडियो साझा किया गया और लोगों से उसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई। आखिरकार सोमवार को मनदीप सिंह की पहचान हो गई। इसके बाद उन्होंने गौरव लॉटरी सेंटर के संचालक से मुलाकात की। इसी बीच पंजाब के रूपनगर जिले के कीरतपुर साहिब निवासी हेमराज की कहानी भी चर्चा में रही। हेमराज पीर साईं बुढ़ण शाह जी की दरगाह के पास कपड़ों की फड़ी लगाकर परिवार चलाते हैं। उनकी 50 रुपये की लॉटरी टिकट पर 21 लाख रुपये का इनाम निकला था। आर्थिक परेशानियों के बीच इतनी बड़ी रकम मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

लॉटरी से हुए मालामाल

वहीं, पंजाब के बटाला स्थित वडाला ग्रंथियां गांव के कवलजीत सिंह ने भी लॉटरी में एक करोड़ रुपये जीते। कवलजीत कर्ज लेकर मस्कट गए थे, लेकिन वहां उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। उन्होंने अपनी मां पिंदरजीत कौर के नाम पर लॉटरी टिकट खरीदी थी। टिकट स्टॉल पर ही रखी हुई थी। रात 8 बजे ड्रॉ निकलने के बाद उन्हें फोन पर एक करोड़ रुपये का इनाम मिलने की सूचना दी गई।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.