नारनौल के विक्रम ने की दहेज़ रहित शादी, पेश की मिसाल; चौतरफा बना चर्चा का विषय

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के नारनौल स्थित गांव नीरपुर निवासी शिक्षक विक्रम सिंह यादव ने अपने बेटे लेक्चरर हिमांशु यादव की दिल्ली निवासी योशिता के साथ दहेज रहित शादी रचाकर समाज के सम्मुख अनुकरणीय मिसाल पेश की है. उन्होंने शादी में शगुन के तौर पर केवल एक रुपया और नारियल लिया. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Narnaul Shadi

दहेज रूपी बुराई को जड़ से करना होगा समाप्त

हिमांशु के पिता शिक्षक विक्रम सिंह यादव ने बताया कि दहेज रूपी बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए हम सभी को पहल करनी होगी. वधु पक्ष से केवल बेटी लेने की ही रस्म अदा की गई है जबकि तमाम आयोजन से संबंधित पूरा खर्च उन्होंने स्वयं ही वहन किया है तथा रोटी- बेटी नहीं, बल्कि केवल बेटी ली है. यह शादी हुडा सेक्टर स्थित राधा-कृष्णा मैरिज गार्डन में धूमधाम से संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि आज के समय दहेज जैसी बुराई को समाप्त करने के लिए सभी युवाओं को आगे आना होगा.

मां संतोष यादव ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु यादव रोहतक में बतौर लेक्चरर कार्यरत है और दिल्ली निवासी योशिता के साथ रिश्ता तय होने के बाद उन्होंने वधु पक्ष को बता दिया था कि वह दहेज नहीं लेंगे. इसके बाद, शगुन के तौर पर केवल नारियल और एक रुपया लिया गया. अब समाज को जागरूक होना बहुत जरूरी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.