हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का बड़ा बयान, इस चेहरे के नाम पर ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव

नूंह | हरियाणा के नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी आज नूंह दौरे पर पहुंचे, जहां पटेल वाटिका में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में BJP कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नूंह जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है. आप लोग वादा करो कि इस बार के चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करोगे और इसके लिए आपको अभी से तैयारियां शुरू करनी होगी.

Nayab Singh Saini

मनोहर लाल के नाम पर ही लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2019 के प्रदर्शन को दोहराते हुए सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा का चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर ही लड़ा जाएगा. उन्होने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी.

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा का चौतरफा विकास हो रहा है और प्रदेश का हर वर्ग उनकी कल्याणकारी नीतियों से खुश नजर आ रहा है. केन्द्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है. मोदी सरकार और मनोहर लाल सरकार की नीतियों में लोगों को विश्वास है और यही विश्वास केन्द्र और राज्य में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

400 सीटें जीतना लक्ष्य

उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के लिए एक गारंटी है क्योंकि वह जनता से किए गए वादों को हर हाल में पूरा कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.