कल चंडीगढ़ में अमित शाह का दौरा: कई सड़कें रहेगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की रूट एडवाइजरी

चंडीगढ़ | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान 22 दिसंबर को चंडीगढ़ में कई सड़कें बंद रहेंगी. इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें पुलिस ने लोगों को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सेक्टर 2 और 3 चौक से सुखना लेक तक सड़क पर न आने की सलाह दी है. सुखना पथ पर भी गृह मंत्री के दौरे के दौरान श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज से संत कबीर स्कूल तक का रास्ता बंद रहेगा. इसके अलावा, श्याम मॉल के पास लेबर चौक से साउथ रोड पर जीरकपुर तक का रूट डायवर्ट किया जाएगा.

AMIT SHAH

पुलिस ने लोगों को इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट देखने के बाद ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है. इसके लिए कल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से रिहर्सल किया जाएगा. इस दौरान ये सड़कें भी बंद रहेंगी.

पुलिस को मिलेगी 25 टाटा सफारी

नए एसआई और कांस्टेबल की ज्वाइनिंग के साथ ही अमित शाह पुलिस विभाग को करीब 25 टाटा सफारी गाड़ियां देंगे. बता दे यह टाटा सफारी गाड़ी 3 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदी गई है. इसके अलावा, शहर में विरोध प्रदर्शन और अन्य उपद्रवी घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस को 75 लाख रुपये की लागत से कमांड और कंट्रोल वाहन भी दिए जाएंगे.

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अमित शाह (Amit Shah) कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ- साथ कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके लिए यूटी प्रशासन की ओर से कुछ प्रोजेक्ट चिन्हित किए गए हैं. इनमें इंजीनियरिंग विभाग सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, गवर्नमेंट हाई स्कूल सारंगपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास करने की तैयारी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

करोड़ों की परियोजना का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री

गृहमंत्री शाह सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 375 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन करेंगे. साथ ही, 44 एएसआई और 700 नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. गृह मंत्री का कार्यक्रम दोपहर में है और वह करीब 3 घंटे तक शहर में रहेंगे.

अमित शाह चंडीगढ़ एयर फोर्स हेरिटेज सेंटर भवन में 88 करोड़ रुपये की लागत से बने देश के पहले सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही, वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने हिमाचल ब्वॉयज हॉस्टल के 140 कमरों का उद्घाटन भी करेंगे.

इसके अलावा, 89 करोड़ रुपये की लागत से रायपुर कला में एसटीपी प्लांट बनाया गया. रायपुरखुर्द में 50 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट बनाया गया. 40 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 26 सीसीईटी में प्रशासनिक ब्लॉक बनाया गया. धनास में 45 करोड़ रुपये की लागत से 192 टाइप- 2 सरकारी आवास और करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से पलसौरा, सेक्टर 56 में सरकारी मिडिल स्कूल की इमारत का उद्घाटन करेंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.