जींद में क्रिकेट टीम में नहीं लेने पर दो भाइयों को मारी गोली, बुरी तरह पीटा

जींद । हरियाणा के जींद जिले के गांव खरकरामजी में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े में दो युवकों को गोली मारने का मामला सामने आया है. दिन में हुएं झगड़े के बाद जब देर सायं दोनों सगे भाई विकास व विक्रम अपने दोस्त दीपक के साथ उलहाना लेकर आरोपी अजय उर्फ ललिमा के घर गए तो अजय ने उन पर गोलियां चला दीं जबकि दीपक को बुरी तरह से पीटा गया. गोली विकास की कमर व विक्रम के शरीर के पिछले हिस्से में लगी है. गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को रोहतक पीजीआई ले जाया गया है.

Faridabad Police in Hotel

घायल दीपक ने बताया कि अजय दिन में उनके साथ क्रिकेट मैच खेलने की जिद कर रहा था लेकिन विकास व विक्रम ने उसे अपनी टीम में शामिल करने से मना कर दिया.मैच में विकास व विक्रम की टीम के जीतने पर उनमें आपस में वहां झगड़ा हुआ था, आरोपी अजय ने वहां पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी. इसी बात का उलहाना लेकर वे शाम को उसके घर गए थे.

अजय उर्फ ललिमा पर पहले भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को रचेगा इतिहास, जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें खासियत

वहीं एक अन्य मामले में गांव झांझ कला में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक के सिर में गोली लगी है. युवक का नाम सुखबीर है तथा वह पोकरीखेडी का रहने वाला है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सुखबीर को सामान्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी नाज़ुक हालात को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया. गोली लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. जो लोग सुखबीर को अस्पताल लेकर आए थे, उन्होंने भी अभी तक घटना के उपर कोई जानकारी नहीं दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.