HPSC द्वारा PGT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया गया जारी, इस प्रकार करें डाउनलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से कुछ समय पहले ही विभिन्न विषयों में PGT अध्यापकों के लिए भर्तियां निकाली गई थी. इस भर्ती के जरिये भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, इतिहास और गणित में पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. अभ्यर्थियों के लिए Admit Card जारी कर दिए गए है. पहले यह परीक्षाएं 16 और 17 दिसंबर को आयोजित की जानी थी मगर अब इस परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है.

HPSC

 30 और 31 दिसंबर को होगी परीक्षा

आपको बता दें कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, जीवविज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और वाणिज्य विषयों की परीक्षा 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं, इतिहास और गणित की परीक्षा 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. हरियाणा पीजीटी परीक्षा 2 सत्र में आयोजित होगी. पहले सत्र की परीक्षा सुबह 8 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11 बजकर 30 मिनट तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी.

जारी हुए परीक्षा के एडमिट कार्ड

फिलहाल, इन परीक्षाओं से संबंधित एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. सभी अभ्यर्थियों को बता दें की परीक्षा के लिए एचपीएससी की तरफ से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है. सभी उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इस प्रकार डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद, होमपेज पर पीजीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • सारी जानकारी भरकर आपको लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा.
  • आप इसे चेक तथा डाउनलोड कर सकते हैं.
  • आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.