चंडीगढ़ | साल 2024 में होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की पहली बैठक (Haryana Cabinet) की तारीख सामने आ गई है. CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में यह बैठक 3 जनवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी. मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है.
पेंशन बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की इस बैठक में पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत भरे फैसले पर मुहर लग सकती है. सीएम इस बैठक में पेंशन बढ़ोतरी पर फैसला ले सकते हैं. हरियाणा में पेंशन एक बड़ा मुद्दा रहता है तो ऐसे में मंत्रिमंडल बैठक में पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है.
चुनाव पर भी फैसला
हरियाणा में अगले साल लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले जनवरी आखिर या फरवरी में निकाय चुनाव भी कराए जा सकते हैं. ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में कई लाभकारी फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है.
अब 3 जनवरी 2024 को ही पता लग पायेगा की इस मंत्रिमंडल की बैठक में किन- किन मुद्दों पर सहमति बनती है. वैसे, चुनावी साल को देखते हुए कुछ अच्छी खबर सुनने की उम्मीद जताई जा रही है.
