Share Market: वेदांता लिमिटेड कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, एक बार फिर मिलेगा अंतरिम डिविडेंड

बिजनेस डेस्क, Share Market | अगर आप भी इन दिनों शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि निवेशकों को हमेशा ही बंपर रिटर्न देने वाली कंपनी की तलाश होती है. मौजूदा समय में दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड अपने निवेशको को चालू वित्त वर्ष में दोबारा अंतिम डिविडेंड देने वाली है. कंपनी की तरफ से 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1100% तक का डिविडेंड निवेशको को ऑफर किया जा रहा है.

Share Market Up

 वेदांता लिमिटेड कंपनी के निवेशकों की बल्ले- बल्ले

इसी संबंध में रिकॉर्ड डेट भी निर्धारित कर दी गई है जोकि इसी हफ्ते में है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है. वेदांता ने अबकी बार डिविडेंड के लिए 27 दिसंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट रखा है. इस कैलेंडर ईयर में कंपनी की तरफ से चौथी बार एक्स डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया जा रहा है. मई के महीने में कंपनी की तरफ से एक्स डिवीडेंड ट्रेड की गई थी. उस समय कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 18.50 रुपए का डिविडेंड उपलब्ध करवाया था.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

पिछले 1 महीने में मिला 12 % से ज्यादा का रिटर्न

अप्रैल के महीने में भी निवेशकों को 20.50 रुपये का डिविडेंड मिला था. शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई थी. मौजूदा समय में कंपनी के शेयर की कीमतें 259 रुपए को पार कर चुकी है. यदि आपने भी पिछले 1 महीने से इस कंपनी में निवेश किया है, तो आपको तकरीबन 12% से ज्यादा का रिटर्न मिला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. उसके बाद ही सोच समझकर निवेश करें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.