जल्द शनि देव करेंगे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि के जातकों पर होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है. इन्हें न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह भी माना जाता है. शनि देव (Shani Dev) के अशुभ प्रभावों की वजह से हर कोई काफी भयभीत नजर आता है परंतु ऐसा भी नहीं है कि शनि देव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हो. शनि देव के कुंडली में शुभ होने की वजह से व्यक्ति का भाग्य काफी तेजी से चमकता है.

SHANI DEV

मौजूदा समय में शनि देव शतभिक्षा नक्षत्र में है. 3 महीने के बाद शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मेष राशि: शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, धन लाभ के भी योग बनेंगे. आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं.

वृषभ राशि: 3 महीनो के बाद इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने वाला है. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, परिवार में भी अच्छा माहौल बना रहेगा. महीने के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि: नौकरी और व्यापार के लिए इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की तारीफ होगी. जल्द ही, नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.