नई दिल्ली- कटरा और पुरानी दिल्ली- अमृतसर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

अंबाला | भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा नई दिल्ली- कटरा और पुरानी दिल्ली- अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की संभावित समय सारिणी जारी कर दी गई है. संभावना जताई गई है कि शेड्यूल जारी होने के अगले 15 दिन के भीतर इन दोनों ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

Vande Bharat Train

ये रहेगा टाइम- टेबल

भारतीय रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच सफर करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय शाम 05:27 बजे और फिर रवाना होने का 05:29 बजे निर्धारित है. इसी प्रकार अमृतसर से दिल्ली की तरफ जाने के लिए वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर सुबह 11:34 बजे ठहराव और 11:36 बजे रवानगी होगी. यानि दोनों ट्रेनों का ठहराव समय 2 मिनट रहेगा.

नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय शाम 05:15 बजे और प्रस्थान 05:17 पर होगा. वहीं, कटरा से वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11:48 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी. यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद 11:50 बजे नई दिल्ली की तरफ रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सेफ्टी ऑडिट शुरू, नियम तोड़ने वाली इमारतों पर लटकी सीलिंग की तलवार; जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

सभी तैयारियां पूरी

दोनों ट्रेनों का संभावित शेड्यूल जारी होने के साथ ही रेलवे ने अंबाला मंडल के अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि इस दौरान कौन- कौन सी ट्रेनें अंबाला कैंट स्टेशन से आवागमन करती हैं. वहीं, अप- डाउन लाइन पर चलने वाली दोनों वंदे भारत को किस प्लेटफार्म पर ठहराव दिया जाए ताकि दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो.

नई दिल्ली- कटरा और पुरानी दिल्ली- अमृतसर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है और बहुत जल्द इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी जाएगी- मंदीप सिंह भाटिया, अंबाला DRM

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.