हरियाणा में तीरंदाजों के लिए बना देश का पहला हाई परफोर्मेंस सेंटर, विदेशी तर्ज पर खिलाड़ियों को मिलेगी ये सुविधाएं

सोनीपत | हरियाणा में तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में देश के पहला हाई परफॉर्मेंस सेंटर बनकर तैयार हो गया है और बहुत जल्द यहां खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिखाई देंगे. इस सेंटर को विदेशों की तर्ज पर बनाया गया है ताकि खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए देश से बाहर का रूख न करना पड़े.

High Performance Center

मिलेगी ये सुविधाएं

इस सेंटर में देशभर के तीरंदाजों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं मिलेंगी. खिलाड़ी की ब्रेन मैपिंग, हार्ट-  वेव मैपिंग, मांस- पेशियों की हरकत की निगरानी और ट्यूनिंग के लिए हाईटेक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं. यहां वीडियो विश्लेषण की भी सुविधा मिलेगी और इसके लिए विभिन्न एंगल्स पर 6 उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे.

इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

  • इंडोर रेंज 30 मीटर तक स्थापित की गई है.
  • इंडोर से आउटडोर शूटिंग की सुविधा मिलेगी और इसमें निगरानी और विश्लेषण की सुविधा भी होगी.
  • डार्टफिश साफ्टवेयर के साथ बायो मैकेनिकल विश्लेषण की सुविधा.
  • प्रशिक्षकों के विश्लेषण और विचार- विमर्श के लिए कॉन्फ्रेंस रूम की सुविधा.
  • हाई एंड ट्यूनिंग की सुविधा, साइंटिफिक स्पोर्ट रूम, हाईटेक टारगेट.
यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

पॉलीफोम के टारगेट का इस्तेमाल

अब तक देश में तीरंदाजी के लिए पराली और रबड़ से बने टारगेट का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी बारिश और गर्मी- सर्दी में खराब होने की संभावना बनी रहती है. लेकिन, इस सेंटर पर अब इन टारगेट की जगह पॉलीफोम के टारगेट का इस्तेमाल किया जाएगा. यह टारगेट जल्दी खराब नहीं होते और इन पर तीरों का भी कम प्रभाव पड़ता है- संजीव सिंह, हाई परफोर्मेंस डायरेक्टर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.