हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तोहफा, मिलेगी मुफ्त परिवहन की सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) के प्रति छात्र सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती हैं. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तोहफा दिया है. अब 1 किलोमीटर के दायरे से बाहर रहने वाले छात्रों को जल्द ही घर से आने- जाने के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा मिलेगी.

school student

यह व्यवस्था वहां लागू करने पर विचार किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक होगी. हरियाणा सरकार इन रूटों पर रोडवेज बसें चलाएगी. सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से शहर के एक ब्लॉक के लिए प्रोजेक्ट फंड जारी करेगा.

इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो घर से एक किलोमीटर की दूरी तय करके स्कूल आते हैं. विभाग की ओर से इस योजना को जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की तैयारी कर ली गयी है. स्कूल ने विद्यार्थियों की सूची तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दी है. इस सूची की समीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा की जायेगी. इसके बाद, क्लस्टर के माध्यम से छात्रों की पहचान, उनके रूट और पूरे स्कूलों के छात्रों की जानकारी देनी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, चौथी से 8वीं तक फेल छात्रों को नहीं मिलेगा प्रमोशन

इन वाहनों की ली जाएगी मदद

जब तक हरियाणा में रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल जाती, तब तक छोटी बसों की व्यवस्था की जाएगी. इस व्यवस्था के लिए ऐसे मार्गों पर विचार किया जाएगा, जहां छात्रों की संख्या 1 से 20 होगी. इसमें कार, वैन, ई- रिक्शा, सूमो, जीप, मैक्सी कैब, छोटा हाथी और टेंपो शामिल हैं. सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए कक्षा 8 से 12 तक के छात्र गांव से आते हैं. कुछ छात्र पैदल स्कूल आते हैं तो कुछ छात्र साइकिल की मदद से स्कूल आते हैं. इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.