हरियाणा में 1100 करोड़ रूपए निवेश करेगी यूनो मिंडा लिमिटेड, इस जगह पर लगेगा प्लांट

सोनीपत | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पिछले 9 साल का शासनकाल औद्योगिक क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों से हरियाणा निरंतर औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है. प्रदेश में सुरक्षित निवेश माहौल को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने यहां उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई है.

CM

हरियाणा सरकार द्वारा निवेशकों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों व रियायतों के चलते देश- विदेश के निवेशक हरियाणा की ओर रुख कर रहे हैं. इसी का परिणाम है कि गुरुग्राम के बाद अब सोनीपत जिले के आईएमटी खरखौदा भी औद्योगिक विकास की दृष्टि से विकसित होने जा रहा है.

खरखौदा को एक और बड़े प्लांट की सौगात

खरखौदा में मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट के बाद अब यूनो मिंडा लिमिटेड भी लगभग 1100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपना मेगा प्रोजेक्ट लगाएगी, जिससे इस क्षेत्र का और अधिक विकास होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से यहां हजारों लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं पैदा होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की मिट्टी से निकले बॉलीवुड के ये सितारे, किसी ने अभिनय तो किसी ने संगीत में बनाया नाम

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं हुई हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 16वीं बैठक के दौरान यूनो मिंडा लिमिटेड को मेगा प्रोजेक्ट के लिए लगभग 94.32 एकड़ भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसके अलावा, सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी आईएमटी खरखौदा में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ मेगा प्लांट लाने के लिए प्रस्ताव दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.