हरियाणा के किसानों की बल्ले- बल्ले, रबी सीजन की खराब फसल का मुआवजा जारी; पढ़ें जिलों की लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने किसानों को बड़ी राहत दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने रबी सीजन 2022- 23 में फसल (गेहूं, सरसों और जौ) के नुकसान के मुआवजे के रूप में 7 जिलों के 29,438 किसानों के बैंक खातों में 31 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी गई है.

Rupees Money

ये जारी की राशि

रबी सीजन 2022- 23 के तहत, जिला सिरसा में 16.42 करोड़ रुपये, रेवाडी में 10.31 करोड़ रुपये, भिवानी में लगभग 1.89 करोड़ रुपये, कैथल में 1.44 करोड़ रुपये, कुरूक्षेत्र में 1.36 करोड़ रुपये, फरीदाबाद में 35,900 रुपये तथा जिला पंचकूला में 18 हजार रुपये की राशि दी गई है.

9 सालों में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये जारी

2014 से लेकर अब तक इन 9 सालों में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में मुआवजे के तौर पर ट्रांसफर किए गए हैं. मंत्री ने कहा कि पहले जब किसान अपनी फसल मंडी के अंदर ले जाते थे तो उन्हें 6- 7 महीने तक पैसा नहीं मिलता था, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है.

यह भी पढ़े -  52.4 करोड़ ग्राहकों के बाद Jio का अगला कदम, दुनिया तक पहुंचेगी स्वदेशी तकनीक

जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं हो. हमारी सरकार ने 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं. वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में केवल 33,507 हेक्टेयर भूमि सूक्ष्म सिंचाई के अंतर्गत थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आज 4,26,636 हेक्टेयर भूमि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सिंचित होती है.

जेपी दलाल ने कही ये बात

जेपी दलाल ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं. हमारी सरकार किसानों को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही है. कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार है और हम सदैव किसानों की चिंता करते हैं. चाहे प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल की बर्बादी हो या उपज का सही दाम न मिलना, हर स्थिति में हमारी सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.