हरियाणा के अंबाला से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों की आज से बदली टाइमिंग, यहां देखें नया शेड्यूल

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि अंबाला रेलमंडल द्वारा नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है, जिसके चलते सहारनपुर से गुजरने वाली अंत्योदय व कामख्या एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. ट्रेनों की इस समय- सारिणी में 2 मिनट से लेकर 42 मिनट तक का बदलाव हुआ है.

Indian Railway

अंबाला रेलमंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि सहारनपुर में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से अंबाला कैंट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है. उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से सहारनपुर में दोपहर 02:27 बजे ट्रेन नंबर 15556 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- कामख्या एक्सप्रेस का आगमन होगा और पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे प्रस्थान करेगी. अभी यह ट्रेन दोपहर 01:45 बजे आती थी.

वहीं, 7 जनवरी यानी आज से ट्रेन नंबर 22552 जालंधर- दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन भी दोपहर 02:32 बजे आएगी. ट्रेन नंबर 14612, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 02:57 पर सहारनपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 12407, न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन 11:57 की बजाय 11:55 बजे आएगी और दोपहर 12 बजे रवाना होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04532 अंबाला– सहारनपुर मैमू एक्सप्रेस सहारनपुर में 02:40 की बजाय 02:50 बजे आएगी. सरसावा में 02:22 बजे और पिलखनी पहुंचने का समय 02:30 बजे हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.