हरियाणा पुलिस भर्ती नियमों में तीसरी बार हुआ संशोधन, यहाँ जरुर पढ़ ले नए रूल्स

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस भर्ती (Haryana Police Bharti) के नए नियमों में तीसरी बार संशोधन हुआ है. गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की आपत्ति के बाद गृह विभाग की तरफ से दिए गए इन संशोधनों पर एलआर ने भी मंजूरी दी है. अब लिखित परीक्षा 94.5 नंबर की होगी और इसमें 20% सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे. इसके साथ ही, सामाजिक आर्थिक मानदंड के तहत योग्य अभ्यर्थियों को 2.4 अंक मिलेंगे. अगली कैबिनेट मीटिंग जो फरवरी में होगी उसमें भर्ती के नए नियमों पर सरकार भी इन संशोधनों पर अपनी मुहर लगा देगी.

POLICE

गृह मंत्री अनिल विज ने उठाया था सवाल

दरअसल, गृह मंत्री विज ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टरों के पदों पर होने वाली भर्ती के परीक्षा पैटर्न पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि गृह मंत्रालय की तरफ से जारी पैटर्न और भर्ती नियमों में संशोधन की जरूरत है. साथ ही, उन्होंने कहा कि परीक्षा में हरियाणा से जुड़े प्रश्न शामिल किए जिससे प्रदेश के युवाओं को लाभ हो.

पुलिस भर्ती के लिए गृह विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसे एडवोकेट जनरल कार्यालय और एलआर से मंजूरी मिलने के बाद पिछले साल 11 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में लाया गया था.

सबसे पहले होगा फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट

जैसे ही संशोधित भर्ती नियमों की फाइल विज के पास आई तो उन्होंने यह कहते हुए इस पर आपत्ति लगा दी थी कि भर्ती में एग्जाम पैटर्न में हरियाणा से जुड़े प्रश्नों को शामिल नहीं किया गया है. एग्जाम में हरियाणा पर आधारित सवाल अवश्य शामिल होने चाहिए. इसके बाद, फाइल को अगली मीटिंग तक के लिए होल्ड पर रखा गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 7 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, अब बनेंगे HCS और HPS अधिकारी; सरकार ने जारी किए आदेश

गृह विभाग ने जो भर्ती नियम बनाए हैं उनके अनुसार, अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए जाने के बाद सबसे पहले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा. जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण परीक्षा में पास होंगे, उन्हें ही लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

इस प्रकार होगी भर्ती प्रक्रिया

हरियाणा में 5,000 पुरुष कांस्टेबल और हजार महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है मगर बार- बार बदल रहे नियमों के कारण यह भर्ती सिरे नहीं चढ़ पा रही है. मंत्रिमंडल से संशोधित करवाए गए नियमों में भी कमियाँ होने के कारण इन नियमों को बदला गया है.

नए नियमों के मुताबिक, आवेदन मांगने के बाद कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप C के लिए CET पास आवेदकों में से 10 गुना को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए बुलाएगा. इसमें जो उम्मीदवार पास होंगे उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.