हरियाणा में 15 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, इस वजह से लिया गया फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों (Govt Employees) के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. प्रदेश की मनोहर सरकार (Manohar Govt) ने 15 जनवरी यानि सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. मुख्य सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन में हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों के लिए पब्लिक हॉलीडे के रूप में मनाया जाएगा.

School Holidays

इस वजह से लिया फैसला

हरियाणा सरकार ने यह फैसला गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को देखते हुए लिया है. इस अवसर पर चंडीगढ़ में ‘नगर कीर्तन’ का आयोजन भी किया जाएगा. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सिखों के महान गुरु गोविंद सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

बताना होगा यथोचित कारण

15 जनवरी को सभी कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश के दिन काम से छुट्टी करने की अनुमति है लेकिन नियोक्ता कर्मचारी को इस दिन काम करने के लिए कह सकता है. यदि कर्मचारी के कोई यथोचित कारण है तो वह ऐसा करने से इंकार कर सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.