खाटूश्याम मंदिर के द्वार साढ़े 19 घंटे तक रहेंगे बंद, घर से टाइम देख कर निकले

चंडीगढ़ | राजस्थान के जिला सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर (Kahtushyam Temple) में मकर संक्रांति की रात से अगले साढ़े 19 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे. दरअसल, 16 जनवरी को बाबा श्याम का तिलक और सेवा- पूजा होनी है. इस संबंध में मंदिर समिति ने आदेश जारी कर दिया है. दरअसल, अमावस्या और अन्य विशेष त्योहारों पर बाबा श्याम का तिलक और पूजा की जाती है. इसके चलते मंदिर में दर्शन बंद रखे गए हैं.

khatu shyam ji

मंदिर कमेटी ने कही ये बात

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 16 जनवरी को बाबा श्याम की विशेष सेवा- पूजा- तिलक की जायेगी. ऐसे में 15 जनवरी की रात 9:30 बजे से 16 जनवरी की शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे श्रद्धालु इसके बाद ही दर्शन के लिए पहुंचे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी बिजली कटौती, रिकॉर्ड डिमांड के बीच लोगों का फूटा गुस्सा
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.