अब बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर देख सकेंगे वीडियो, D2M का मिलेगा तोहफा; समझे कैसे करेगा काम?

नई दिल्ली | अगर आप भी लंबे समय से बिना इंटरनेट (Internet) के मोबाइल पर वीडियो देखने का सपना देख रहे थे तो आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. डायरेक्ट टू मोबाइल (D2M) को लेकर एक बड़ी खबर आई है. D2M ब्रॉडकास्टिंग तकनीक को लेकर सरकार ने कहा है कि इसे अगले साल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

video viral

अभी चल रहा है सर्वे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई शहरों में D2M का ट्रायल चल रहा है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव अभय करंदीकर ने एक बयान में कहा कि हमें डी2एम को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले कई शहरों में इसका परीक्षण करना होगा. D2M तकनीक की मदद से वीडियो और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट को बिना इंटरनेट के मोबाइल पर देखा जा सकता है.

समझें क्या है D2M?

D2M सीधे मोबाइल प्रसारण तकनीक है, जिसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती है. D2M की मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर बिना इंटरनेट के वीडियो देख सकते हैं. यह काफी हद तक डायरेक्ट टू होम (DTH) जैसा है. D2M देश के हर कोने तक पहुंचेगा. डी2एम के रिलीज होने के बाद कम से कम वीडियो देखने के लिए हाईस्पीड इंटरनेट की जरूरत खत्म हो जाएगी लेकिन, इसके साथ एक बड़ी समस्या यह है कि बाजार में फिलहाल उपलब्ध फोन में इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

लॉन्च के बाद D2M सपोर्ट वाले नए फोन भी लॉन्च किए जाएंगे. सभी मोबाइल ब्रांड्स को अपने फोन में एक एंटीना देना होगा जो DTH के लिए सेटअप बॉक्स की तरह काम करेगा. इसका बड़ा फायदा यह होगा कि उन इलाकों के यूजर्स भी OTT ऐप्स पर वीडियो देख सकेंगे, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.