Haryana Mausam News: हरियाणा में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 25 जनवरी तक मौसम की रहेगी ये स्थिति

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा का मौसम लगातार बदलता जा रहा है. यही कारण है कि ठंड से अभी तक राहत मिलने की संभावना आगे भी नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है. राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद है. आईए जानते हैं मौसम विभाग का क्या कहना है…

Webp.net compress image 23

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलेंगी, जिससे राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की आशंका है. इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह गहरी धुंध व कोहरा रहने की उम्मीद है.

अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

हरियाणा के सिविल अस्पतालों में वायरल मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. रोजाना 300 से 350 मरीज आ रहे हैं. अत्यधिक ठंड के कारण लोग अस्पताल आने से बच रहे हैं. बुजुर्गों और बच्चों में भी सर्दी, खांसी और फ्लू की शिकायतें बढ़ रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 1900 से ज्यादा शिक्षकों की सैलरी में बढ़ोतरी

बुजुर्गों और छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखें

डॉक्टरों का कहना है कि रूम हीटर का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार ही करें लेकिन रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था करें. बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है. बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ख्याल रखें. विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं. नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं, इससे शरीर ठंड से लड़ने के लिए गर्म रहेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.