1 फरवरी को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुद्धि के दाता कहे जाने वाले बुध ग्रह 1 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. वहीं, इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले सूर्य देव विराजमान है. ऐसे में बुध और सूर्य की युति की वजह से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि यह राजयोग किन राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है.

Jyotish Rashi Grah

सूर्य और बुध इन राशि के जातकों पर होंगे मेहरबान

मेष राशि: बुधादित्य योग इस राशि के दसवें भाग में बनने जा रहा है. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय किसी वरदान से काम नहीं होगा, करियर में भी आपको अपार सफलता मिलेगी. इसके साथ ही, जल्द ही आपको विदेश से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आप अपनी बुद्धि के कौशल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे, बिजनेस की बात की जाए तो उसमें भी आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे. स्वास्थ्य भी ठीक ठाक रहेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के नोवे भाग में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है. ऐसे में धन कमाने की इच्छा भड़ सकती है, भविष्य में भी आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है. आप खुद का व्यापार शुरू कर सकते हैं, समय आपके अनुकूल है. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए 1 फरवरी से अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे. धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं, विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा. पार्टनर के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.