हरियाणा में 22 जनवरी को स्कूली बच्चों की रहेगी छुट्टी, टीचर्स- स्टाफ के लिए शिक्षा विभाग का नया आदेश

चंडीगढ़ | अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार (Central Govt) ने सरकारी कार्यालयों और स्कूल- कालेजों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है. इसी तर्ज पर हरियाणा की मनोहर सरकार (Manohar Govt) ने भी सरकारी कार्यालयों और स्कूल- कालेजों में दोपहर ढाई बजे तक का अवकाश घोषित किया है. इसी बारे में शिक्षा विभाग ने अब एक नया आदेश जारी किया है.

Ram Mandir Ayodhya

हरियाणा में रहेगी छुट्टी

अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए हरियाणा में सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी यानि दोपहर 02:30 बजे तक का अवकाश घोषित किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

शिक्षा विभाग ने बताया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 22 जनवरी को स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी रहेगी जबकि अध्यापक और गैर- शिक्षण कर्मचारी सरकारी आदेशों के अनुसार स्कूल- कालेजों और आफिस में उपस्थित रहेंगे. हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई है यानी ड्राई डे घोषित किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.