गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का बदलेगा लुक, 295 करोड़ से विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा लैस

गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम रेलवे स्टेशन जल्द ही नए लुक में नजर आएगा. जानकारी देते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने बताया कि उत्तर रेलवे के अंतर्गत दिल्ली मंडल में आने वाले गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण ‘अम्ब्रेला वर्क’ के तहत किया जाएगा. इसके लिए रेल मंत्रालय ने 295.28 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है.

Railway Food Stal

उपयोगिता सेवाओं पर 0.66 करोड़ रुपये (0.25 फीसदी), डिजाइन पर 0.31 करोड़ रुपये, फर्नीचर पर 0.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस पर कुल 269.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा बजट का कुछ हिस्सा अन्य कार्यों पर भी खर्च किया जाएगा. रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर कुल 295.28 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

रेलवे स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण

विधायक का कहना है कि लंबे समय से रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी. रेल मंत्री ने इसकी घोषणा की थी, जिस पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. उन्होंने स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए जारी बजट के लिए गुरुग्रामवासियों को बधाई दी है. सब मिलकर गुरुग्राम को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

रेल मंत्रालय ने जताया आभार

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमित गोयल ने कहा कि रेल मंत्रालय ने गुरुग्राम के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. अब आने वाले समय में यहां के लोगों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी. अब रेलवे स्टेशन निश्चित तौर पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.