Airtel ने कर दी यूजर्स की मौज, महज 1799 रूपये मे मिलेंगी 365 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | Airtel की तरफ से हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. एयरटेल के रिचार्ज प्लान में न केवल आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है, बल्कि अन्य कई सुविधाएं भी मिलती है. आज की इस खबर में भी हम आपको एयरटेल के ऐसे ही बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर एक बार आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो साल भर आपको रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.

AIRTEL

एयरटेल का शानदार रिचार्ज प्लान

हम एयरटेल के 1799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं, यह कंपनी का सबसे सस्ता एनुअल प्लान है. इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है. इस प्लान में मिलने वाले फायदे की बात की जाए, तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3600 SMS का भी लाभ मिलता है. साथ ही, इस प्लान में कंपनी की तरफ से कुल 24 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है, यानी कि आपको हर महीने 2GB डाटा मिलने वाला है.

अगर इसमें मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट के बात की जाए, तो आपको इस रिचार्ज प्लान में अपोलो 24/ 7 सर्कल का 3 महीने के लिए एक्सेस मुक्त/ हेलो ट्यून मुफ्त/ विंक म्यूजिक आदि का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

मिलेगा अतिरिक्त डेटा का लाभ

डेली डाटा प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी यूजर्स को मिल रहा है, जो 5G फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर मंथली हिसाब से देखा जाए तो आपको इस रिचार्ज प्लान के लिए महज 150 रुपये ही खर्च करने होंगे. अगर आपको ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है. इसी प्रकार कंपनी की तरफ से हर दिन 2GB डाटा का भी एनुअल प्लान ग्राहकों के लिए पेश किया जा रहा है, इस रिचार्ज प्लान की कीमत 2,999 रुपए है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.