फरवरी के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली | फरवरी के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ा झटका लगा है. तेल विपणन कंपनियों की तरफ से आज कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में वृद्धि का ऐलान कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतो मे 14 रुपये की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है और नए रेट आज यानी की 1 फरवरी से लागू हो चुके हैं. आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों में बदलाव देखने को मिल जाता है.

Gas Cylinder

आम लोगों को बड़ा झटका

अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपको कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 1769.50 रुपये देने होंगे. वहीं, कोलकाता में भी आपको इसी दाम पर कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने वाला है. मुंबई में आपको इसके लिए 1887 रुपये और चेन्नई में 1937 रुपए का भुगतान करना होगा. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वृद्धि केवल कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले की तरह ही समान है अर्थात उसमें किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा

कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दोनों के संशोधन आमतौर पर आपको हर महीने की पहली तारीख पर देखने को मिल जाता हैं. राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन/ भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पिछले महीने के औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत के आधार पर ही हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और एटीएफ की कीमतों में बदलाव करती है. अबकी बार यह घोषणा बजट पेश करने के दिन की गई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.