गुरुग्राम में 6 नए सेक्टर होंगे विकसित, ये योजना की गई तैयार; फटाफट चेक करे अपडेट

गुरुग्राम | हरियाणा के जिला गुरुग्राम में 6 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे. इन सेक्टरों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा “लैंड पूलिंग स्कीम” के तहत विकसित किया जाएगा. गुरुग्राम, पटौदी और फर्रुखनगर ब्लॉक में जमीन का अधिग्रहण का कार्य होगा. इसकी जानकारी मांगी गई है. साथ ही, ई-लैंड या लैंड पूलिंग योजना के तहत जमीन मालिकों से सहमति मांगी गई है.

Gurugram

जमीन मालिक उठाना चाहते हैं योजना का लाभ

अगर वे स्वेच्छा से जमीन देते हैं तो उन्हें उस संपत्ति की सारी जानकारी विभाग को देनी होगी. इन सेक्टरों के निर्माण से बड़ी आबादी को बसने में आसानी होगी. लैंड पूलिंग योजना के तहत एक ही आवासीय सेक्टर विकसित होने पर भूमि स्वामी को उसकी भूमि के बदले नियमानुसार एक आवासीय भूखंड और एक व्यावसायिक भूखंड दिया जाता है. इसके कुछ फायदे भी हैं, जिसके कारण जमीन मालिक इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं.

देना होगा यह ब्योरा

इसके अलावा सेक्टर की चारदीवारी के अंदर खसरा नंबर के साथ राजस्व की जानकारी, स्वामित्व की सत्यापन रिपोर्ट, तालाब, नालियां, सड़कें, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, चारागाह, प्रकृति संरक्षण क्षेत्र, वन क्षेत्र, वन्य जीव अभ्यारण्य और पीएलपीए भूमि शामिल है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

ये योजना की गई तैयार

इसमें मुख्य रूप से पूरे क्षेत्र के विवरण के साथ सेक्टोरल कम सजरा योजना और सेक्टर की सीमाओं के साथ संबंधित सेक्टर की लेआउट योजना, सभी लाइसेंस प्राप्त भूमि, अंतिम विकास योजना के तहत बिक्री योग्य क्षेत्र के अलावा इन गांवों में पहले से मौजूद सुविधाएं शामिल हैं. अन्य सुविधाओं के बदले ईडीसी का ब्योरा देना होगा.

इन सेक्टरों का हुआ चयन

गुरुग्राम में सेक्टर 36ए, 37, फर्रुखनगर में सेक्टर 3 और पटौदी में सेक्टर 2, 3 और 4 को शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जाएगा. ये एस्टेट ऑफिस वन के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. अधिकारियों को जल्द से जल्द डेटा उपलब्ध कराना होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.