चंडीगढ़ में फिर बदला गया सरकारी स्कूलों का समय, जानें अब क्या होगा नया टाइम- टेबल

चंडीगढ़ | हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के संचालन समय में फिर से बदलाव किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, अब सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 8:10 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे. इसी तरह डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में टाइम- टेबल कक्षा छठी से बारहवीं तक सुबह 07:50 से लेकर दोपहर 02:10 बजे तक रहेगा.

SCHOOL BUS 2

इवनिंग शिफ्ट में अध्यापक 10:50 बजे स्कूल पहुंचेंगे और शाम 05:10 बजे जाएंगे लेकिन स्टूडेंट्स दोपहर 12:45 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पढ़ाई करेंगे. इससे पहले सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल खोलने को लेकर नया टाइम- टेबल जारी किया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सर्दियों की छुट्टियों के बाद 8 जनवरी से स्कूल खुलने थे लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने आदेश जारी कर 6 जनवरी को ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया था क्योंकि उस समय हाड कपा देने वाली ठंड पड़ रही थी. प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.