हरियाणा में चौकीदारों की हुई बल्ले- बल्ले, सैलरी में बढ़ोतरी के साथ मिली अन्य कई सौगातें

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार (Manohar Govt) ने सूबे के चौकीदारों को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश सरकार ने इनकी सैलरी में इजाफा कर दिया है. अब चौकीदारों को 4 हजार बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा. यानि उन्हें अब उन्हें हर महीने 7 की जगह 11 हजार रूपए वेतन मिलेगा. इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Watchman Security

4 हजार रूपए वर्दी भत्ता

वेतन में बढ़ोतरी की सौगात के साथ ही हरियाणा सरकार ने चौकीदारों को एक और तोहफा दिया है. उन्हें अब 4 हजार रूपए सालाना वर्दी भत्ता भी मिलेगा. वर्दी भत्ते के साथ ही चौकीदारों को 3,500 रूपए प्रति तीन वर्ष पर बाई- साइकल अलाउंसल दिया जाएगा. वहीं, चौकीदारों को 1 नवंबर 2023 से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा.

5 साल बाद नई साईकिल

पहले चौकीदारों को अपने पूरे जीवनकाल में बस एक बार ही साईकिल मिलती थी लेकिन अब हर 5 साल बाद नई साईकिल मिलेगी. बैटरी व लाठी के लिए प्रत्येक वर्ष 1 हजार रूपए और मृत्यु रजिस्ट्रेशन करवाने पर 300 की जगह 400 रूपए मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अवैध निर्माण तोड़ने के खिलाफ ऑनलाइन कर सकेंगे अपील, सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

ग्रामीण चौकीदारों को रिटायरमेंट पर एकमुश्त 2 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी. इसके लिए हरियाणा चौकीदार नियमों में संशोधन किया गया है. प्रदेश में करीब 7 हजार चौकीदार हैं, जिन्हें नियमों में संशोधन का लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.