पुराने गुरुग्राम में मेट्रो संचालन के लिए किया मसौदा तैयार, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

गुरुग्राम | पुराने गुरुग्राम में मेट्रो संचालन के लिए गुरुग्राम टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRC) के गठन का मसौदा तैयार कर लिया है. नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय एचएसवीपी कार्यालय, सेक्टर 4, पंचकूला होगा.

Delhi Metro

केंद्र और राज्य सरकार की होगी हिस्सेदारी

बता दें कि हरियाणा सरकार ने पुराने गुरुग्राम में मेट्रो संचालन के लिए एचएमआरटीसी का गठन किया था. जब डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया तो इस कंपनी के खिलाफ आपत्ति जताई गई. इसके बाद, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. इसमें शुरुआत में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 10- 10 करोड़ रुपये होगी.

इस कंपनी की शुरुआती पूंजी कम- से- कम 20 करोड़ रुपये होगी. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की बराबर हिस्सेदारी होगी. इसके अलावा, राज्य सरकार ने इस कंपनी के पांच निदेशकों का प्रस्ताव दिया है. इनमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और वित्त विभाग के प्रशासनिक सचिव, हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त शामिल हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.