हरियाणा में इंटरनेट सेवा पर फिर बढ़ाई गई पाबंदी, अब इस तारीख तक रहेगी रोक

चंडीगढ़ | दिल्ली जाने की जिद पर अंडे किसानों के आंदोलन का आज छठा दिन है. किसानों ने शंभू बार्डर पर डेरा डाला हुआ है. केंद्र सरकार और किसानों के बीच आज शाम को चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत होगी. इससे पहले 3 बार बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है.

INTERNET ON MOBILE

आज होने वाली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो किसान नेताओं ने कहा है कि वे हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे. हरियाणा में आज गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप ने कुरूक्षेत्र में किसान- खाप पंचायत बुलाई है. यहां से हरियाणा में किसान आंदोलन की शुरुआत का ऐलान हो सकता है.

अब इस तारीख तक रहेगी रोक

किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ा दी गई है. हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाई गई है. अब 19 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी. इस संबंध में होम सेक्रेटरी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

इससे पहले 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से लेकर 13 फरवरी की रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई थी. साथ ही एसएमएस और डोंगल सर्विस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके बाद इस पांबदी को दो दिन और बढ़ा दिया गया. फिर इस प्रतिबंध को 17 फरवरी तक बढ़ा दिया गया. अब इन प्रतिबधों को फिर से बढ़ा दिया गया है. हालांकि, इंटरनेट के बंद होने से लोगों को परेशानियां भी हो रही हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.