हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द कालका से संचालित होगी चंडीगढ़- अजमेर गरीब रथ ट्रेन

अंबाला | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. चंडीगढ़ से अजमेर के मध्य संचालित होने वाली गरीब रथ ट्रेन को जल्द ही कालका से चलाने की तैयारी की जा रही है. रेलवे (Indian Railways) से मंजूरी मिलने के बाद कालका की राजस्थान के विभिन्न जिलों और राजस्थान की कालका तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी. इससे राजस्थान से आने वाले लोग शिमला या हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

garib rath train rail

कालका से संचालित करने की योजना

वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चंडीगढ़ से संचालित होती है. ऐसे में मंजूरी मिलने के बाद उक्त दिनों में यह ट्रेन कालका से रवाना होगी. रेलवे के अनुसार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के मद्देनजर वर्तमान में इस ट्रेन का रखरखाव कालका रेलवे स्टेशन पर ही हो रहा है.

फिलहाल, इस ट्रेन को अजमेर से आने के बाद कालका भेजा जाता है. उक्त 3 दिनों में कालका से आने के बाद इस ट्रेन को अमजेर भेजा जाता है. इसी कारण सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अब इस ट्रेन को कालका से चलाने की तैयारियां की जा रहीं हैं. अंबाला मंडल के अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा है.

यह भी पढ़े -  सरकार ने ग्रुप डी कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, लाया जाएगा हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल 2026

ये रहेगा शेड्यूल

रेलवे अगर इस प्रपोजल को मंजूरी दे देता है तो ट्रेन नंबर 12984 शाम 7:05 बजे कालका से संचालित होगी. यह चंडीमंदिर, चंडीगढ़, अंबाला होकर अजमेर तक जाएगी. इस ट्रेन के कालका से चलने से हरियाणा की चरखी- दादरी, रेवाड़ी, राजस्थान के अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, कृष्णगढ़ और अजमेर के लोगों को कालका की डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिल जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.