सूर्य देव ने किया कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों के शुरू हुए अच्छे दिन

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य देव ने कुंभ राशि में गोचर कर लिया है. सूर्य देव के कुंभ राशि में प्रवेश की वजह से सूर्य के दोनों और 2 ग्रह स्थित है, जिसमें एक राहु और दूसरा मंगल है. इस वजह से उभयचरी राजयोग का भी निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. साथ ही, आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Sun Suraj Surya

इन राशि के जातकों के शुरू हुए अच्छे दिन

मकर राशि: इस राशि के जातकों को राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है, यह समय काम कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. अचानक धन कमाने के आपको कई बड़े मौके मिल सकते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. अगर आप व्यापारी है तो भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें भी नौकरी मिल सकती है.

तुला राशि: उभयचरी राजयोग की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं, इनकम में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है. जल्द ही, आपको आय के नए सोर्स मिलेंगे. मेहनत का आपको पूरा फल मिलता हुआ दिखाई देगा, अगर आपको कोई व्यापार में डील नहीं मिल पा रही तो अब आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. रुके हुए सभी काम भी बनने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा. आपको हर कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. वहीं, इस दौरान जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ी व्यवसायिक डील लग सकती है. आर्थिक संकट दूर होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को आकर्षित करते हुए दिखाई देंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही, आपके कार्य करने की शैली में भी निखार आएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.