HSVP का फैसला: हरियाणा के 9 शहरों में विकसित होंगे नए सेक्टर, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के 9 शहरों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) इन शहरों में नए रिहायशी सेक्टर विकसित करने का फैसला लिया है. इन शहरों में फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, जगाधरी, फतेहाबाद और हिसार शामिल हैं.

Faridabad City Home Ghar Colony

CM खट्टर ने दी जानकारी

इंद्री विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामकुमार कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में पांच नए सेक्टर विकसित होंगे जिनमें सेक्टर सेक्टर- 75, 76, 77, 78 और 80 शामिल होंगे. इसी तरह रेवाड़ी में कुल 3 सेक्टर हैं, जिनमें सेक्टर- 7 (भाग) तथा सेक्टर 20 और 24 (भाग) होंगे.

सीएम ने बताया कि रोहतक में सेक्टर- 18/ 18A (ट्रांसपोर्ट नगर), सेक्टर 21 तथा 21A विकसित होंगे. वहीं, सोनीपत में सेक्टर- 6 और पानीपत में सेक्टर- 19 विकसित होगा. उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र में सेक्टर- 28, जगाधरी में सेक्टर- 23, फतेहाबाद में सेक्टर- 9P और हिसार में सेक्टर- 1 (पार्ट-।।) विकसित होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

कई सालों से विकसित नहीं हुए नए सेक्टर

बता दें कि प्रदेश में पिछले कई सालों से HSVP का कोई नया सेक्टर विकसित नहीं हुआ है. प्रदेशभर के विभिन्न शहरों में विकसित किए गए सेक्टरों में प्लॉटों का आवंटन ड्रा की बजाय अब ई- ऑक्शन के माध्यम से किया जा रहा है. नये सेक्टरों में भी ड्रॉ सिस्टम होगा या नहीं, इसको लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.