हरियाणा सहित 4 राज्यों में कांग्रेस और AAP के बीच समझौता, ये रहेगा शीट शेयरिंग का फॉर्मूला

नई दिल्ली | इस साल अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच आखिरकार समझौते की नींव डल गई है. शनिवार यानि आज दोनों दलों की ओर से घोषणा कर दी गई है कि हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और गोवा में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी.

Aap And Congress

दिल्ली में रहेगा ये फॉर्मूला

दिल्ली में AAP सात लोकसभा सीटों में से 4- पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस पार्टी चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में होगी.

हरियाणा और गुजरात में रहेगा ये फॉर्मूला

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से कुरूक्षेत्र की एकमात्र सीट से आम आदमी पार्टी और बाकी 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लडेंगे. वहीं, गुजरात में कांग्रेस 24 लोकसभा सीटों पर चुनावी रण में होगी और आम आदमी पार्टी दो लोकसभा क्षेत्र भरूच और भावनगर से चुनाव मैदान में उतरेगी. इसके अलावा, चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट और गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.