Roohi Movie Review: अच्छी एक्टिंग, कसे हुए डायलॉग, मस्त पंच लाइन्स के साथ आगे बढ़ती है फिल्म की कहानी, पढ़े कहानी

सिनेमा जगत |  जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की नई फिल्म रूही (Roohi Movie Review) आज के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बता दें कि इस फिल्म का निर्माण स्त्री निर्माता दिनेश विज्ञान ने किया है. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. हर कोई यह जानने के लिए बेचैन है कि जहान्वी कपूर की यह फिल्म कैसी है.

roohi movie review

जानिए रूही (Roohi Movie) फिल्म के बारे में विस्तार से 

10 मार्च को इस फिल्म के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई. फिल्म रूही बागड़पुर के दो क्राईम जर्नलिस्ट बहुराव पांडे उर्फ बहुरा भाई ( राजकुमार राव ) औऱ कटनी (वरुण शर्मा ) की कहानी है. दोनों जिस इलाके में रहते हैं, वहां लड़कियों को उनसे प्यार करने वाले लड़के उठवा कर शादी करते हैं. यह दोनों जिसके लिए काम करते हैं,  वह आशिकों की महबूबाओ को उठाकर शादी करवाता है. बहुरा और कटनी को उनका बोस रूही (जहान्वी कपूर) नाम की एक लड़की को उठाने का काम देता है.

बहुरा और कटनी जहां के रहने वाले हैं. वहां ऐसी मान्यता है कि अगर शादी वाले दिन दुल्हन का पति सो जाता है, तो लड़की के अंदर चुड़ैल घुस जाती है. जिस लड़की को बहुरा और कटनी उठाने जाते हैं उसके ऊपर भी ऐसी ही चुड़ैल का साया है. यह दोनों रूही की किडनैपिंग तो कर लेते हैं, लेकिन जो चुड़ैल रूही के साथ उनकी जिंदगी में आई है.  उससे वह कैसे बचेंगे,  यह फिल्म के दूसरे भाग में देखने को मिलेगा.

रूही एक कॉमेडी हॉरर फिल्म, जो दर्शकों को खूब हंसाएगी (Roohi Movie Review)

इस फिल्म (Ruhi Movie) के ट्रेलर को देखकर समझ आ गया कि रूही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में पंच लाइंस अच्छी है और डायलॉग भी कसे हुए हैं. पंच लाइन ऐसे हैं जो दर्शकों को हंसाने के लिए मजबूर कर देते हैं. दोनों ही अपने किरदार में एकदम फिट बैठते हैं. इस फिल्म में जहान्वी कपूर के कम ही डायलॉग है, लेकिन जितने भी हैं उनमें जान्हवी ने अच्छे एक्टिंग की है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.