रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 मार्च से हरिद्वार तक दौड़ेगी ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन; यहां देखें नया शेड्यूल

अंबाला | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ऊना हिमाचल- सहारनपुर मेमू ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक कर दिया है. 1 मार्च से यह ट्रेन हरिद्वार तक सफर करेगी. रेलवे ने विस्तार के साथ ही इस ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

Train

लंबे समय से थी मांग

हिमाचल प्रदेश के लोग लंबे समय से मांग उठा रहे थे कि ट्रेन नंबर 04501/ 02 ऊना हिमाचल- सहारनपुर मेमू ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक होना चाहिए. ऐसे में लोगों की मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने अब इस ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक कर दिया है.

ये रहेगा टाइम- टेबल

ट्रेन नंबर 04501, सहारनपुर- ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन अब सहारनपुर से सुबह साढ़े 6 बजे की बजाय शाम 07.25 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सरसावा, यमुनानगर- जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नंगल डैम होते हुए ऊना हिमाचल प्रदेश में दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में 2 मार्च को ट्रेन नंबर 04502, ऊना हिमाचल- सहारनपुर मेमू हरिद्वार से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर सुबह 05.25 बजे रूड़की पहुंचेगी. इसके बाद, ट्रेन आगे सफर करते हुए सुबह 06.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन साढ़े 6 बजे रवाना होकर आगे ऊना हिमाचल के लिए सफर करेगी.

इससे पहले यह ट्रेन दोपहर 01.50 बजे चलकर शाम सवा 7 बजे सहारनपुर आती थी लेकिन 1 मार्च से यह ट्रेन सहारनपुर में शाम 07.20 बजे आएगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 08.04 बजे रूड़की पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.