हरियाणा में आमजन के लिए राहत भरी खबर, खोला गया अंबाला- चंडीगढ़ हाइवे

अंबाला | दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अंबाला प्रशासन ने पिछले कई दिनों से बंद पड़े अंबाला- चंडीगढ़ हाइवे को खोलना शुरू कर दिया है. फिलहाल, दोनों साइड से हाइवे की एक- एक लेन खोली जा रही है. प्रशासन के इस फैसले से लोगों ने राहत की सांस ली है.

Highway

करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत

अंबाला- चंडीगढ़ हाइवे को पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के ठीक एक दिन पहले बंद कर दिया गया था. प्रशासन ने बोल्डर्स के जरिए हाइवे को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था. अब इन बोल्डर्स को हटाते समय प्रशासन को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ है. कई घण्टों बाद प्रशासन हाईवे से बोल्डर्स को पूरे तरीके से हटाने में कामयाब हो पाया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

आसान होगा सफर

अंबाला- चंडीगढ़ हाइवे पूरी तरह से ब्लॉक होने के चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी और उन्हें गांव- गांव घूमकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ रहा था, लेकिन अब हाइवे खुलने से लोगों को राहत पहुंचेगी. इससे जहां सफर सुगम होगा तो वहीं यात्रियों का भी पैसा बचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.