हरियाणा सरकार की मातृभाषा सत्याग्रहियों को बड़ी सौगात, मासिक पेंशन में 5 हजार रूपए की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कई अहम फैसलों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई है. इस बैठक में प्रदेश सरकार ने हिंदी आंदोलन- 1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन को 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रूपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

Manohar Lal Khattar CM

हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन और अन्य सुविधाएं योजना 2018 के तहत, मासिक पेंशन को 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 15 हजार रूपए करने का प्रस्ताव पास किया गया है. प्रदेश सरकार के इस फैसले की मातृभाषा सत्याग्रहियों ने जमकर सराहना की है.

हिंदी भाषा के सम्मान के लिए उठाई थी आवाज

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन तत्काल प्रभाव से लागू होगी. आपको बता दें कि साल 1957 में, तत्कालीन पंजाब के कई हिंदी भाषी लोगों ने अपनी मातृभाषा के सम्मान, प्रचार और कार्यान्वयन के लिए आंदोलन किया था और उन्हें मातृभाषा सत्याग्रही कहा जाता है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.