साल 2025 तक कन्या राशि में ही रहेंगे केतु, इन तीन राशि के जातकों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | राहु और केतु को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह के नाम से जाना जाता है. इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. केतु को पापी ग्रह के नाम से भी जाना जाता है. इस समय वह बुध की राशि कन्या में विराजमान है. बता दें कि 30 अक्टूबर 2023 को केतु ने कन्या राशि में प्रवेश किया था और साल 2025 तक केतु इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

Ketu

बुध की राशि में रहने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे केतु

मेष राशि: केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी दिखाई देने वाला है. आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई देगा. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने वाली है.

सिंह राशि: इस राशि के दूसरे घर में केतु विराजमान है, ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा, आप मेहनत के दम पर सब कुछ हासिल करने वाले हैं. भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी के संबंध में आपको लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती ,है इसका आपको भविष्य में लाभ भी मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

वृश्चिक राशि: केतु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी खुशियां लाने वाला है. आप भविष्य में अपने खुद के फैसले लेते हुए नजर आएंगे, इसका आपको लाभ भी मिलने वाला है. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा है. आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की यह तलाश खत्म हो सकती है. विदेश जाने का सपना देख रहे जातकों का सपना भी अब पूरा होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.