हरियाणा में फिर शुरू होगा बरसात का दौर, 10 से 12 मार्च तक होगी बारिश; पढ़े मौसम विभाग की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में बरसात होने की संभावना है. इससे पहले भी बरसात हो चुकी है जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि, इस बार जो बरसात होगी वह ज्यादा तो नहीं होगी. मगर बूंदाबांदी होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. आईए जानते हैं मौसम विभाग ने ताजा जानकारी में क्या कहा है…

weather barish 1

मौसम विभाग की ताजा अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 10 से 12 मार्च के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बीच- बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं चलने की भी संभावना है. इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट आएगी.

यह भी पढ़े -  HTET का रिजल्ट जारी, इतने हजार अभ्यर्थी पास; 10 साल में सबसे बेहतर रहा परिणाम

वैसे, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च को राज्य में बादलवाई होगी. साथ ही, कहीं- कहीं गरज चमक व हवाओं के साथ उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की हो सकती है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.