हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम- रेवाड़ी होकर गुजरने वाली अजमेर- दिल्ली सराय वंदे भारत का चंडीगढ़ तक विस्तार

चंडीगढ़ | हरियाणा में यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने रेवाड़ी- गुरुग्राम के रास्ते सफर करने वाली अजमेर- दिल्ली सराय- अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार कर दिया है. यह ट्रेन 14 मार्च से चंडीगढ़ तक चलना शुरू हो जाएगी.

Vande Bharat Train

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी. ऐसे में कुछ समय पहले भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन को चंडीगढ़ तक संचालित करने का फैसला लिया था. इससे गुरुग्राम व रेवाड़ी के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए एक और अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी.

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 20977, अजमेर- चंडीगढ़ वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) 14 मार्च से अजमेर से 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट पर 11.30 बजे आगमन और 11.40 बजे प्रस्थान कर 14.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20978, चंडीगढ़- अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) 14 मार्च से चंडीगढ़ से 15.15 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट स्टेशन पर 18.23 बजे आगमन और 18.33 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.